क्षतिग्रस्त टोटो पर बेहोशी हालत में मिला चालक
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त टोटो पर बेहोशी हालत में मिला चालक
विज्ञापन
अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर डुमरिया गांव के समीप हुई घटना, चालक की स्थिति गंभीर
अमरपुर. अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर डुमरिया गांव के समीप एक टोटो के क्षतिग्रस्त होने की घटना में चालक को बेहोशी की हालत में पाया गया. स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना अमरपुर अस्पताल को दी. सूचना मिलते ही अस्पताल से मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल चालक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर भेजा. जहां डॉ सौरभ कुमार ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. चालक की पहचान थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव निवासी छतीश चौधरी के रूप में हुई है. घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि छतीश बुधवार की सुबह अपनी टोटो लेकर अमरपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था. चार घंटे बाद उन्हें सूचना मिली कि उनका टोटो डुमरिया गांव के पास क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ा हुआ है. छतीश को बेहोशी की हालत में एंबुलेंस से इलाज के लिए अमरपुर अस्पताल लाया गया है. ग्रामीणों ने यह भी आशंका जतायी कि शायद असमाजिक तत्वों ने चालक के साथ मारपीट की हो या फिर किसी अज्ञात वाहन ने टोटो को टक्कर मारी हो. हालांकि, घटना की सही वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है. चालक की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










