आपसी विवाद में दंपती को पीटकर किया जख्मी

Updated:
विज्ञापन
आपसी विवाद में दंपती को पीटकर किया जख्मी

थाना क्षेत्र के भरको गांव में आपसी विवाद को लेकर दंपती को पीटकर जख्मी कर दिया.

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के भरको गांव में आपसी विवाद को लेकर दंपती को पीटकर जख्मी कर दिया. जख्मी गुड्डू यादव व उनकी पत्नी निशा कुमारी का इलाज रेफरल अस्पताल अमरपुर में किया गया. जख्मी गुड्डू यादव ने बताया कि वह अपने घर में रंग-रोगन का कार्य कर रहा था. जिसकी वजह से घर में रखा पलंग व चौकी व अन्य सामान अपने भाई संजय यादव की घर के छत पर रखा था. इसे लेकर उनके बड़े भाई धीरेंद्र यादव की पत्नी गुंजन देवी जबरन गाली-गलौज करने लगी. गाली देने का विरोध किया तो बड़ा भाई व उनकी पत्नी व सिंकु उर्फ छोटू यादव व मि��िलेश यादव अन्य लोगों के साथ मिलकर पत्नी निशा को लाठी व डंडा से मारपीट कर जख्मी कर दिया. शोर सुनकर बीच-बचाव करने गया मुझे भी पीटकर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी महिला ने थाने में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन