गाली देने से मना करने पर दंपती व पुत्री को पीटकर किया जख्मी
Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 04 Feb 2026 7:53 PM
थाना क्षेत्र के खरदौरी गांव में गाली-गलौज करने का विरोध करने पर दंपती व उनकी पुत्री को पीटकर जख्मी कर दिया.
अमरपुर. थाना क्षेत्र के खरदौरी गांव में गाली-गलौज करने का विरोध करने पर दंपती व उनकी पुत्री को पीटकर जख्मी कर दिया. जख्मी डबलु यादव, उनकी पत्नी बबीता देवी व पुत्री गमगम कुमारी का इलाज रेफरल अस्पताल अमरपुर में डॉ दिवाकर सिंह ने किया. जख्मी गमगम कुमारी ने बताया कि गांव के ही गनोड़ी पासवान, बाटो पासवान आए दिन नशे में धुत्त होकर उनके दरवाजे पर गालियां देते हैं. बुधवार को उनकी मां व पिता बहियार गये थे. दोपहर में जब वह अपनी दादी को भोजन देने दुकान पर गये तो पुनः गनौड़ी पासवान, बाटो पासवान नशे में धुत्त होकर उनके दुकान पर आकर गाली देने लगा. जब गाली देने से मना किया तो उक्त लोगों ने लाठी व डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया. सूचना मिलने पर बीच बचाव करने आये मां व पिता को भी पीटकर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी ने थाने में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










