शंभुगंज के कई वार्डों के अनुरक्षक को नहीं हो रहा मानदेय का भुगतान

शंभुगंज के कई वार्डों के अनुरक्षक को नहीं हो रहा मानदेय का भुगतान
शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के कई वार्डों के अनुरक्षक (जल मिनार ऑपरेटर) को मानदेय का भुगतान नहीं हो रहा है. सोमवार को पड़रिया पंचायत के वार्ड संख्या 8 के वार्ड सदस्य सह अनुरक्षक रीना देवी, वार्ड संख्या 9 के वार्ड सदस्य सह अनुरक्षक वासुदेव पासवान, वार्ड संख्या के चार के वार्ड सदस्य सह अनुरक्षक निहार रंजन भारती, मिर्जापुर पंचायत के वार्ड संख्या 1 के वार्ड सदस्य सह अनुरक्षक मो. सोहोल, वारसावाद पंचायत के वार्ड संख्या 9 के वार्ड सदस्य सह अनुरक्षक विश्वकर्मा कुमार यादव सहित आधे दर्जन से ज्यादा अनुरक्षक सह वार्ड सदस्य ने पंचायती राज पदाधिकारी को आवेदन देकर अनुरक्षक के मानदेय का भुगतान का मांग किया है. वहीं इन लोगों द्वारा बताया गया कि बहुत से पंचायत में मानदेय भुगतान किया गया है, लेकिन हम लोगों के मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा हैं. वहीं बीपीआरओ रौनक कुमार झा द्वारा बताया गया कि जिन अनुरक्षक का मानदेय भुगतान नहीं किया गया है. वैसे अनुरक्षकों का मानदेय भुगतान के लिये पंचायत सचिव को निर्देश दिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










