बाइक की चपेट में आकर किशोर जख्मी, रेफर

Updated:
विज्ञापन
बाइक की चपेट में आकर किशोर जख्मी, रेफर

थाना क्षेत्र के बौंसी-तारडीह मार्ग पर रविवार की दोपहर बाइक की चपेट में आकर एक किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया

विज्ञापन

बांका/बाराहाट. थाना क्षेत्र के बौंसी-तारडीह मार्ग पर रविवार की दोपहर बाइक की चपेट में आकर एक किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी किशोर तारडीह गांव के मंटू साह का पुत्र बताया जा रहा है. जो पढ़ाई कर अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान वह बाइक की चपेट में आ गया. घटना के बाद ग्रामीणों ने उसे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट लाया. जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए बांका रेफर कर दिया. बांका से भी जख्मी किशोर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मायागंज के लिए रेफर किया गया है. समाचार लिखे जाने तक जख्मी किशोर की हालत चिंताजनक बनी हुई थी. थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि मामले को लेकर किसी भी पक्ष के द्वारा कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन