सर्पदंश से 16 वर्षीय एक किशोर की स्थिति गंभीर, रेफर

Updated:
विज्ञापन
फोटो:अस्पताल में ईलाजरत किशोर | Prabhat Khabar Network

अस्पताल में ईलाजरत किशोर | Prabhat Khabar Network

बांका के अमरपुर में जहरीले सांप के काटने से 16 वर्षीय किशोर की स्थिति गंभीर हो गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

अमरपुर (बांका). अमरपुर थाना क्षेत्र के विश्वम्भरचक गांव में सर्पदंश से 16 वर्षीय एक किशोर की स्थिति गंभीर हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वम्भरचक गांव निवासी मुनीलाल यादव का 16 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार रविवार की राी घर की छत से कुछ सामान उतार रहा था.

तभी सामानों के बीच छिपे हुए जहरीले सर्प ने किशोर को डंस लिया. स्वजनों की मदद से किशोर को प्राथमिक उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों के द्वारा किशोर का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया.


विज्ञापन
प्रीतम कुमार

लेखक के बारे में

By प्रीतम कुमार

प्रीतम कुमार प्रिंट माध्यम में 12 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं. अमरपुर (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन