ई-रिक्शा के धक्के से एक व्यक्ति जख्मी, रेफर

Updated:
विज्ञापन
फोटो:अस्पताल में ईलाजरत जख्मी मजदुर | Prabhat Khabar Network

अस्पताल में ईलाजरत जख्मी मजदुर | Prabhat Khabar Network

अमरपुर-शाहकुंड मुख्य पथ पर ई-रिक्शा की टक्कर से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन

अमरपुर( बांका). अमरपुर-शाहकुंड मुख्य पथ पर भलुआर गांव के समीप ई-रिक्शा वाहन के धक्के से सड़क पार कर रहे एक मजदूर जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी मजदूर अमरपुर नगर पंचायत के महमदपुर गांव निवासी विनय तांती को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर राकेश कुमार ने जख्मी का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया.


सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा


अस्पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि सोमवार की सुबह युवक भलुआर गांव मजदूरी करने आया था. सड़क पार करने के दौरान अमरपुर से पवई की ओर जा रहे ई- रिक्शा वाहन के द्वारा अनियंत्रित होकर युवक को धक्का मार दिया गया. मौके से ई-रिक्शा वाहन के चालक अपनी वाहन लेकर फरार होने में कामयाब हो गया. जख्मी युवक का उपचार कर रहे डॉक्टर ने बताया कि घटना में युवक के सिर पर गहरी चोटें आई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया है.


विज्ञापन
प्रीतम कुमार

लेखक के बारे में

By प्रीतम कुमार

प्रीतम कुमार प्रिंट माध्यम में 12 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं. अमरपुर (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन