यूको बैंक का एनपीए डिफॉल्टरों पर शिकंजा, छापेमारी में एक बकायेदार गिरफ्तार

Author Abhay kumar|Edited by Pintu Pranav
Updated:
विज्ञापन

छापामारी कर गिरफ्तारी करते पुलिस एवं शाखा प्रबंधक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

यूको बैंक की धौरी शाखा ने एनपीए खाताधारकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। विशेष छापेमारी अभियान चलाकर एक बकायेदार को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 254 अन्य पर भी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

UCO Bank Action: बेलहर (बांका). थाना क्षेत्र स्थित यूको बैंक की धौरी शाखा ने एनपीए (नॉन परफॉर्मिंग एसेट) खाताधारकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोमवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाया. शाखा प्रबंधक रवि कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस के सहयोग से धौरी, खुटहरी, चौरा सहित विभिन्न गांवों में अभियान चलाया, जिसमें धौरी गांव के एनपीए डिफॉल्टर सुधीर शर्मा को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

संयुक्त छापेमारी में मिली सफलता

शाखा प्रबंधक रवि कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बैंक द्वारा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर बकाया ऋण नहीं चुकाने वाले खाताधारकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में धौरी गांव निवासी सुधीर शर्मा को गिरफ्तार किया गया.

254 एनपीए खाताधारकों पर चल रही कार्रवाई

उन्होंने बताया कि यूको बैंक धौरी शाखा के कुल 254 एनपीए ऋणधारकों के विरुद्ध बॉडी वारंट और सर्टिफिकेट केस की कार्रवाई हो चुकी है. अधिकांश मामलों में अब केवल गिरफ्तारी की कार्रवाई शेष है. इससे पहले भी एक अन्य डिफॉल्टर को गिरफ्तार किया जा चुका है.

वन टाइम सेटलमेंट का लाभ लेने की अपील

शाखा प्रबंधक ने सभी बकायेदारों से अपील की कि वे बैंक की वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना के तहत समझौता कर अपने ऋण खाते का निपटारा कर लें. इससे उन्हें आर्थिक राहत मिलने के साथ भविष्य में कानूनी कार्रवाई से भी बचा जा सकेगा.

पुलिस भी रही अभियान में शामिल

UCO Bank Action: इस अभियान में बेलहर थाना के सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार और पुलिस बल के जवान शामिल रहे. बैंक प्रबंधन ने कहा कि आगे भी एनपीए डिफॉल्टरों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई जारी रहेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन