शंभुगंज में बिजली की लो वोल्टेज से उपभोक्ताओं की बढ़ी बेचैनी

विज्ञापन
शंभुगंज में बिजली की लो वोल्टेज से उपभोक्ताओं की बढ़ी बेचैनी

शंभुगंज प्रखंड में पिछले दो सप्ताह से बिजली की लो वोल्टेज की समस्या से आम जनजीवन और किसानों की परेशानी बढ़ गई है। विभाग ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

शंभुगंज (बांका). शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र में पिछले एक पखवारे से बिजली की लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई हैं. जिससे बिजली विभाग के खिलाफ लोगों में रोष हैं. स्थानीय श्याम सुंदर सिंह, राजीव सिंह, गौरव झा, अजय कुमार सिंह, देवानंद, मिथिलेश प्रसाद सहित अन्य ने बताया कि पिछले दो सप्ताह से लो वोल्टेज के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया हैं. उन्होंने बताया कि अधिकांश काम बिजली पर निर्भर हैं.


लो वोल्टेज के काराण नहीं चलता मोटर


लो वोल्टेज से मोटर नहीं चल पाता हैं. जिससे पीने के लिए पानी मिलना मुश्किल हो गया हैं. लोग चापानल अथवा कुंए का दूषित पानी पीने पर विवश हैं. वहीं महेंद्र मंडल, रामजी यादव सहित अन्य किसानों ने बताया कि धान बिचड़ा तैयार हैं. ट्रैक्टर से खेतों की जोताई भी हो चुकी हैं. विवशता है कि बिजली समस्या से पानी नहीं मिल पा रहा हैं. यह हाल सिर्फ दो चार पंचायतों की नहीं, बल्कि प्रखंड के सभी 19 पंचायतों का हैं.


जेई ने कहा, सभी फीडरों में है लो वोल्टेज की शिकायत


विद्युत विभाग के कनीय अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि प्रखंड में बिजली का कुल नौ फीडर हैं. सभी जगहों से लो वोल्टेज की शिकायत मिल रही हैं. बताया कि अभी खेती का समय हैं. किसान पटवन के लिए मोटर का अधिक उपयोग कर रहे हैं. जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जायेगा.


विज्ञापन
ठाकुर विनोद कुमार

लेखक के बारे में

By ठाकुर विनोद कुमार

ठाकुर विनोद कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. शंभूगंज (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन