कटोरिया मदरसा में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Updated at : 05 Apr 2026 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
कटोरिया मदरसा में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

कटोरिया बाजार के थाना रोड स्थित मदरसा तनवीरुल इस्लाम परिसर में रविवार को अंजुमन इस्लामिया कमेटी कटोरिया के सौजन्य से प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

अंजुमन इस्लामिया कमेटी कटोरिया की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम

कटोरिया. कटोरिया बाजार के थाना रोड स्थित मदरसा तनवीरुल इस्लाम परिसर में रविवार को अंजुमन इस्लामिया कमेटी कटोरिया के सौजन्य से प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ. प्रोफेसर मौलाना खुर्शीद अनवर जियाई की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कटोरिया व चांदन प्रखंड क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उपस्थित अतिथियों के हाथों सर्टिफिकेट, मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया. सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं में मैट्रिक में 466 अंक हासिल करने वाली अफसाना खातून व 448 अंक हासिल करने वाले मो तारिक अनवर के अलावा रुखसार खातून, शहीन निशा, मेहर खातून, फिजा बानो, मो हामिद रजा, मो गुलाब हसन, चांदनी खातून, कशिफा फातिमा, कायनात खातून, शबा फातिमा, तरन्नुम खातून, रूही परवीन, नुसरत खातून, जस्मिन खातून, निश खातून, रोशनी खातून, मसीना खातून, अशरत अंसारी, एहसान रजा, तौसिफ अंसारी, कमर रजा, अफरोज आलम, अरमान अंसारी, शहबाज अंसारी, रेहान रजा, आर्यन राज, अरमान आलम, वारिश अंसारी, अयूब अंसारी, फरहान अंसारी, मुबारक अंसारी, फुरकान अंसारी, समीर अंसारी सहित अन्य मेधावी छात्र-छात्राएं शामिल हैं. इस मौके पर हाफिज अलाउद्दीन, हाफिज कमरूद्दीन, सफीकुर रहमान, इकरामुल हक, मौलाना जुनेद रजा, मौलाना समसुद्दीन, मौलाना रईस, हाफिज सराफत, आजाद अंसारी, सनाबुल अंसारी, अब्दुल सत्तार अंसारी, यासीन मास्टर, चुन्ना, शाहजहां, आशिक अंसारी, गुलाब अंसारी आदि मौजूद रहे.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन