बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय भरको में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया.
अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय भरको में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया. जहां 9वीं एवं 11वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. जिसमें 11वीं कला संकाय के अंकित, सुलेखा, मनीषा व सोनम को सम्मानित किया गया. वहीं विज्ञान संकाय के ऋतु, अदिति, अंशु व मीना को सम्मानित किया गया. जबकि 9वीं कक्षा के अनुराधा शर्मा, अंशु, अनुराज, आशुतोष, प्रिया, सेजल, चंद्रशेखर, राखी, अंजलि, सोनाक्षी, जिया, शिवम व भानुप्रिया को सम्मानित किया गया गया. इस दौरान छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए प्राचार्य प्रियंका बत्रा, डा. नयन तिवारी, अभिनव कुमार, पंकज कुमार, पिंकी कुमारी, सोनी कुमारी, सीमा कुमारी, प्रतिभा कुमारी, मनोज कुमार, सुभाष कुमार व अभिजीत सावंत सहित अन्य ने शुभकामनाएं दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










