‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ प्रतियोगिता ने छात्र-छात्राओं ने दिखायी अपनी प्रतिभा

Updated at : 31 Mar 2026 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ प्रतियोगिता ने छात्र-छात्राओं ने दिखायी अपनी प्रतिभा

बीआरसी शंभुगंज परिसर में प्रखंड स्तरीय ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ प्रतियोगिता का आयोजन प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में किया गया.

विज्ञापन

शंभुगंज. बीआरसी शंभुगंज परिसर में प्रखंड स्तरीय ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ प्रतियोगिता का आयोजन प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में किया गया. इस प्रतियोगिता में उच्च माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता के अंतर्गत भाषण, निबंध लेखन, रंगोली, क्विज एवं चित्रकला सहित विभिन्न विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी बीईओ भूपेंद्र सिंह, प्रखंड डीडीओ सह मध्य विद्यालय शंभुगंज के प्रधानाध्यापक रघुनंदन सिंह, नोडल शिक्षक सह प्रधानाध्यापक राजेश कुमार, पंकज कुमार सिंह, शंभु शरण सिंह तथा प्रधान शिक्षक रामजी सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम का संचालन प्रधान शिक्षक रामजी सिंह ने किया.

इस प्रकार रहे प्रतियोगिता के परिणाम

निबंध लेखन प्रतियोगिता :

उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय चुटिया बेलारी के छात्र मो तहसीन रजा प्रथम स्थान पर रहे, जबकि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रतापपुर के छात्र रोहित आनंद द्वितीय स्थान पर रहे.

चित्रकला प्रतियोगिता :

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरा भागवतचक की छात्रा काजल कुमारी ने प्रथम तथा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय छतहार की छात्रा रितिका कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया.

रंगोली प्रतियोगिता :

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरा भागवतचक की छात्रा रंजनी कुमारी प्रथम तथा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पकरीया की छात्रा सुहानी कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं.

क्विज प्रतियोगिता :

उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय चुटिया बेलारी के छात्र विशाल कुमार प्रथम तथा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय वारसाबाद की छात्रा लक्ष्मी कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं.

भाषण प्रतियोगिता :

उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय छतहार की छात्रा सम्मी कुमारी प्रथम तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरा भागवतचक की छात्रा अनिमा कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं.

सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, मेमेंटो एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता की सभी गतिविधियां निर्धारित थीम पर आधारित थीं. इस अवसर पर बीआरसी लेखापाल अशोक कुमार सिंह, कार्यपालक सहायक ललन कुमार, रंजन कुमार, शिक्षक कुणाल कुमार सिंह, सौरव कुमार झा, अंकित कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह, धीरज कुमार, सदानंद कुमार, रूपम कुमारी, प्रियंका भारती सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन