सड़क किनारे फेंके छात्र ने थाना में दिया आवेदन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

सड़क किनारे फेंके छात्र ने थाना में दिया आवेदन
विज्ञापन
तीन दिन पूर्व मारपीट कर मृत समझकर सड़क किनारे फेंके छात्र ने थाना में दिया आवेदन
फोटो 6 शंभुगंज 5. थाना पहुंचे पीड़ित छात्र.
प्रतिनिधि, शंभुगंज थाना क्षेत्र के छोटी भरतशिला गांव में तीन दिन पूर्व पुरानी रंजिश के कारण एक नाबालिग छात्र के साथ मारपीट कर सड़क किनारे फेंक देने के मामले में पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर थाना में आवेदन दिया है. जानकारी के अनुसार उक्त गांव के धनंजय यादव का 13 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार चार दिन पूर्व ही अपने बहियार से तार लेकर साइकिल से घर आ रहा था. इसी दौरान गांव के ही मंटू चौधरी, नारद चौधरी सहित तीन लोगों ने रास्ते में ही छात्र गौरव कुमार को पकड़कर अपने घर में बंदकर बेरहमी से मारपीट कर उसे मृत समझकर सड़क किनारे फेंक दिया था. जिसकी जानकारी गौरव कुमार के परिजनों को लगी. जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सीएचसी शंभुगंज में भर्ती कराया था. जहां से चिकित्सक ने भागलपुर रेफर कर दिया. इलाज कराकर छात्र गौरव कुमार को लेकर उसके पिता धनंजय यादव और मां मंजू देवी थाना पहुंचे. पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए गांव के ही मंटू चौधरी, नारद चौधरी समेत तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. वहीं आरोपी मंटू चौधरी और नारद चौधरी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है, दोषी पर कार्रवाई की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










