बिना लाइसेंस के प्रतिमा स्थापना व सांस्कृतिक कार्यक्रम पर होगी सख्त कार्रवाई
Updated at : 19 Jan 2026 7:35 PM (IST)
विज्ञापन

थाना परिसर में सोमवार सरस्वती पूजा और महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर थानाध्यक्ष बबलू कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई
विज्ञापन
सरस्वती पूजा व महाशिवरात्रि को सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने को ले शांति समिति की बैठक आयोजित
शंभुगंज.
थाना परिसर में सोमवार सरस्वती पूजा और महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर थानाध्यक्ष बबलू कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने कहा कि सरस्वती पूजा और महाशिवरात्रि दोनों ही धार्मिक आस्था से जुड़े महत्वपूर्ण पर्व हैं, जिसे आपसी भाइचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाना सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें. बैठक के दौरान पूजा और पर्व के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं से थानाध्यक्ष को अवगत कराया गया. इस पर थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र के विरनौधा, खुरूद मोहनपुर सहित कई गांवों में सरस्वती मेला का आयोजन होता है, वहीं अन्य गांवों में भी सरस्वती पूजा का आयोजन किया जाता है. ऐसे में सरस्वती प्रतिमा स्थापित करने वाली सभी पूजा समितियों और आयोजकों को अनिवार्य रूप से लाइसेंस लेना होगा. बिना लाइसेंस के प्रतिमा स्थापना या किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. थानाध्यक्ष ने यह भी निर्देश दिया कि सभी पूजा समितियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रतिमा विसर्जन करना अनिवार्य होगा. विसर्जन के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था, हुड़दंग या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बैठक में विशेष रूप से डीजे को लेकर सख्त निर्देश दिये गये.विसर्जन जुलूस में भी डीजे बजाने की अनुमति नहीं
थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरस्वती पूजा और महाशिवरात्रि के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. विसर्जन जुलूस में भी डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी. यदि किसी पूजा समिति या व्यक्ति की ओर से डीजे बजाया गया तो तत्काल डीजे को जब्त कर लिया जायेगा और संबंधित पूजा समिति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी. असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जायेगी, ताकि पर्व के दौरान किसी प्रकार की शांति भंग न हो. बैठक के अंत में थानाध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन और जनता के आपसी तालमेल से ही त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सकता है. बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया. मौके पर मुखिया मिनू सिंह, सरपंच तारकेश्वर सिंह, बदुद आलम, गुलाम नबी आजाद, मो पप्पू, भानु प्रताप सिंह, जयप्रकाश साह, दिनेश मंडल, नवल किशोर राम. उमेश पंडित, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं पूजा समिति के सदस्य सहित अन्य थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




