रघुनाथपुर में श्री श्री 1008 महारूद्र यज्ञ 20 मार्च से शुरू

Updated at : 17 Mar 2026 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
रघुनाथपुर में श्री श्री 1008 महारूद्र यज्ञ 20 मार्च से शुरू

रघुनाथपुर में श्री श्री 1008 महारूद्र यज्ञ 20 मार्च से शुरू

विज्ञापन

अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र के तारडीह पंचायत अंतर्गत रघुनाथपुर गांव के समीप आयोजित होने वाले श्री श्री 1008 महारूद्र यज्ञ को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. 20 मार्च से प्रारंभ होने वाले इस भव्य धार्मिक आयोजन को लेकर यज्ञ समिति के सदस्य एवं ग्रामीण पूरे उत्साह के साथ तैयारी में जुटे हुए हैं. यज्ञ स्थल पर 111 देवी व देवताओं की प्रतिमाओं का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. जिसमें कलाकार बारीकी से अंतिम रूप देने में लगे हैं. पूरे गांव में भक्ति और उल्लास का माहौल बना हुआ है. यज्ञ समिति के अध्यक्ष अमित साह ने बताया कि 19 मार्च को यज्ञ स्थल से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी. 20 मार्च से 30 मार्च तक लगातार यज्ञ एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. यज्ञ के दौरान काशी वाराणसी के कथावाचक लवकुश पाण्डेय जी महाराज एवं वृंदावन की प्रसिद्ध कथावाचिका सुश्री वृंदावन भारती द्वारा प्रतिदिन कथा वाचन किया जाएगा. साथ ही श्रद्धालुओं के लिए विशाल मेले का भी आयोजन किया जा रहा है. यज्ञ समिति के गुरुदेव साह ने कहा कि महारूद्र यज्ञ केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में एकता, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करने का माध्यम है. इस आयोजन से क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण बनेगा और लोगों में धार्मिक जागरूकता बढ़ेगी. यज्ञ की तैयारियों में सचिदानंद मंडल, दिवाकर साह, प्रमोद कापरी, सोनेलाल मंडल, भैरो साह समेत कई ग्रामीण सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं और पूरे आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन