बौंसी में खेल-कूद प्रतियोगिता संपन्न, विजेता व उपविजेता हुए सम्मानित

Updated at : 17 Mar 2026 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
बौंसी में खेल-कूद प्रतियोगिता संपन्न, विजेता व उपविजेता हुए सम्मानित

बौंसी में खेल-कूद प्रतियोगिता संपन्न, विजेता व उपविजेता हुए सम्मानित

विज्ञापन

बांका . मंदार युथ क्लब मडुआवरण माय भारत के तत्वावधान में दो दिवसीय खेल प्रतियोगता का समापन मंगलवार को हुआ. बौंसी प्रखंड स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता के आयोजन में संचालक की भूमिका मां शारदा पुस्तकालय के राहुल कुमार ने निभाया. रितेश कुमा व वार्ड सदस्य पिंटू कुमार के नेतृत्व सभी कार्यक्रम संपन्न किया गया. इस प्रतियोगता में फुटबॉल खेल में वाईडीभी यूथ क्लब बौंसी विजेता व उप विजेता मंदार यूथ क्लब मड़ुआवरण बौंसी की टीम रही. बॉलीवॉल में मां भवानी यूथ सिमरामोड़ विजेता व उपविजेता आलम यूथ क्लब खेरीमोड़ की टीम रही. 100 मीटर पुरुष दौड़ में विवेक प्रथम, अंकित द्वितीय व तृतीय स्थान पर प्रियांशु कुमार रहे. 400 मीटर दौड़ में सौरभ प्रथम, राम द्वितीय व लक्ष्मण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. 100 मीटर महिला दौड़ में साक्षी, प्रियंका व निशा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया. 400 मीटर महिला दौड़ में अर्चना, साक्षी व मोनिका ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय प्राप्त किया. इस मौके पर विकास, मिथलेश, अमित पियूष, फंटूस, पवन, गुरुदेव, लक्ष्मी साह, विनय, प्रीतम व निरंजन मुख्य रूप से मौजूद थे. प्रतियोगिता में विजेता, उपविजेता के साथ बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों व टीमों को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन