बांका सदर अस्पताल में 24 घंटे SNCU-इमरजेंसी सेवा, दो पालियों में चलेगी OPD, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने संभाला मोर्चा
सदर अस्पताल की तस्वीर. | Prabhat Khabar Network
बांका सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं अब 24 घंटे उपलब्ध हैं. SNCU और इमरजेंसी सेवाएं तीन पालियों में संचालित हो रही हैं, वहीं OPD में विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों को परामर्श और इलाज दे रहे हैं.
बांका सदर अस्पताल में शुक्रवार को स्वास्थ्य सेवाएं निर्धारित रोस्टर के अनुसार संचालित हुईं. अस्पताल में SNCU और इमरजेंसी सेवा तीन पालियों में 24 घंटे चालू रहेगी. वहीं विभिन्न विभागों की OPD दो पालियों में संचालित होगी, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच और इलाज करेंगे. अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मरीजों को अलग-अलग विभागों में चिकित्सकीय परामर्श और उपचार की सुविधा मिलेगी.
तीन पालियों में SNCU और इमरजेंसी सेवा
सदर अस्पताल में SNCU एवं इमरजेंसी सेवा को 24 घंटे चालू रखने के लिए चिकित्सकों की तीन पालियों में ड्यूटी लगायी गयी है. पहली पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे और तीसरी पाली रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक संचालित रहेगी.
SNCU की पहली पाली में डॉ पंकज कुमार गुप्ता, दूसरी पाली में डॉ जितेंद्र कुमार और तीसरी पाली में डॉ रविकांत ने ड्यूटी संभालेंगे. इमरजेंसी में पहली पाली में डॉ संजय कुमार सुमन, दूसरी पाली में डॉ अमल आनंद और तीसरी पाली में डॉ रविकांत की ड्यूटी रही.
महिला चिकित्सकों ने भी संभाली जिम्मेदारी
महिला मरीजों के इलाज के लिए महिला चिकित्सकों की भी ड्यूटी निर्धारित रही. पहली और दूसरी पाली में डॉ रश्मि सीमा तथा तीसरी पाली में डॉ अनिता अरुण अपनी सेवाएं देंगी. इससे अस्पताल में महिला मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध रहेगी.
दो पालियों में संचालित होगी सदर अस्पताल की OPD
शुक्रवार को सदर अस्पताल की OPD सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक दो पालियों में संचालित होगी. विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहेंगे.
मेडिकल OPD में डॉ दिलीप कुमार, गायनी OPD में डॉ अनिता अरुण, डॉ ममता कुमारी और डॉ माहे कायनात ने मरीजों को देखेंगे. सर्जरी एवं अर्थो OPD में डॉ पवन कुमार झा की ड्यूटी रहेंगे. पीडिया OPD में डॉ पंकज कुमार गुप्ता बच्चों का इलाज करेंगे.
आई और डेंटल OPD में भी मरीजों की जांच
आई OPD में डॉ धर्मवीर भारती, गुंजन कुमार, उमेश कुमार और अंकित कुमार मरीजों की जांच के लिए मौजूद रहेंगे. डेंटल OPD में डॉ मनोज कुमार ने मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगे. वहीं फिजियोथेरेपी विभाग में डॉ मणिशंकर कुमार और डॉ वकार मुस्तफा ने अपनी सेवाएं देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







