श्रावणी मेला 2026 : कटोरिया में पूर्णिया कांवरिया सेवा शिविर का भव्य शुभारंभ, शिवभक्तों की निःशुल्क सेवा शुरू

Updated:
विज्ञापन
मंत्री का स्वागत करती पूर्णिया महापौर | Prabhat Khabar Network

मंत्री का स्वागत करती पूर्णिया महापौर. | Prabhat Khabar Network

Shravani Mela 2026 : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के अवसर पर कटोरिया में 14वें वर्ष पूर्णिया कांवरिया सेवा शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ है. यह शिविर 28 अगस्त तक लाखों शिवभक्तों को भोजन, आवास, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान करेगा. मंत्रियों ने किया उद्घाटन.

विज्ञापन

Shravani Mela 2026 : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के अवसर पर कटोरिया के विश्वकर्मानगर स्थित निःशुल्क पूर्णिया कांवरिया सेवा शिविर के 14वें वर्ष का भव्य शुभारंभ किया गया. पिछले 13 वर्षों से लगातार शिवभक्तों की सेवा कर रहा यह शिविर इस वर्ष भी लाखों कांवरियों के लिए भोजन, आवास, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाओं के साथ सेवा कार्य में जुट गया है.

मंत्रियों ने किया सेवा शिविर का उद्घाटन

शिविर का उद्घाटन बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह बांका के प्रभारी मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार, बिहार विधान परिषद के उपसभापति नरेंद्र नारायण यादव, सिवान के वरिष्ठ कांवरिया बाबा महतो बम तथा पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. उद्घाटन के साथ ही श्रावणी मेले में सेवा कार्य का नया अध्याय शुरू हो गया.

'बोल बम' के जयघोष से गूंज उठा परिसर

उद्घाटन समारोह में पूर्णिया से पहुंचे हजारों शिवभक्तों ने "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया. अतिथियों ने कहा कि कांवरियों की निस्वार्थ सेवा ही सच्ची शिवभक्ति है और ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं.

कांवरियों के लिए हर जरूरी सुविधा उपलब्ध

सेवा शिविर में बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोजन, चाय-नाश्ता, फलाहार, शुद्ध पेयजल, शर्बत, रात्रि विश्राम, आवास, स्नानागार, शौचालय, प्राथमिक चिकित्सा, आवश्यक दवाइयां और एंबुलेंस सेवा की व्यवस्था की गई है. आयोजन समिति के अनुसार स्वयंसेवकों की विशेष टीम चौबीसों घंटे श्रद्धालुओं की सेवा में तैनात रहेगी, ताकि किसी भी यात्री को असुविधा न हो.

28 अगस्त तक चलेगा सेवा अभियान

आयोजन समिति ने बताया कि यह सेवा शिविर 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक लगातार संचालित रहेगा. इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले लाखों कांवरियों की पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ सेवा की जाएगी. वर्षों से संचालित यह शिविर श्रावणी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भरोसे का केंद्र बन चुका है और सेवा, समर्पण तथा मानवता की अनूठी मिसाल पेश कर रहा है.


विज्ञापन
दीपक चौधरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन