उधार मांगने पर दुकानदार ने युवक को पीटकर किया जख्मी
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सिहुड़ी गांव में उधार मांगने पर दुकानदार ने एक युवक को पीटकर जख्मी कर दिया
विज्ञापन
अमरपुर.
थाना क्षेत्र के सिहुड़ी गांव में उधार मांगने पर दुकानदार ने एक युवक को पीटकर जख्मी कर दिया. डायल 112 वाहन की पुलिस ने जख्मी युवक सिहुड़ी गांव निवासी बिरेन्द्र कुमार को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया. डॉ अमीत कुमार शर्मा ने जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार किया. जख्मी युवक ने बताया कि गुरुवार को वह सिहुड़ी मोड़ स्थित मिष्ठान दुकान पर मिठाई लेने गया था. जब उन्होंने मिठाई दुकानदार कैलाश दास से पैसे बाद में देने की बात कही तो दुकानदार गाली-गलौज करने लगा. जिसका विरोध करने पर दुकानदार ने लोहे की चेन से प्रहार कर उन्हें जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी युवक ने थाने में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










