अलग-अलग बाइक दुर्घटनाओं में सात कांवरिये हुए घायल

कटोरिया व सुईया थाना क्षेत्र में हुई अलग-अलग बाइक दुर्घटनाओं में सात कांवरिये बुरी तरह से जख्मी हो गये.
कटोरिया. कटोरिया व सुईया थाना क्षेत्र में हुई अलग-अलग बाइक दुर्घटनाओं में सात कांवरिये बुरी तरह से जख्मी हो गये. सभी घायल कांवरियों का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार हुआ. कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग पर छपरहिया धर्मशाला के निकट बाइक दुर्घटना में वैशाली जिला के जमदाहा गांव निवासी रंजीत सहनी का पुत्र सह कांवरिया संतोष सुमन (19वर्ष) व उसका साथी राजू कुमार (20वर्ष) पिता प्रमोद सहनी ग्राम समस्तीपुर जख्मी हो गये. सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत जिलेबिया मोड़ पर बाइक दुर्घटना में खगड़िया जिला के अलौली थाना अंतर्गत संझौली गांव निवासी निरंजन चौधरी का पुत्र सह कांवरिया मनीष कुमार (23वर्ष) जख्मी हो गये. वहीं टंगेश्वर के समीप हुई बाइक दुर्घटना में मधेपुरा जिला के रतवारा थाना अंतर्गत मुरौत गांव निवासी बिंदेश्वरी सिंह का पुत्र सह कांवरिया डोमन सिंह (31वर्ष) जख्मी हो गया. साथी कांवरियों की मदद से रेफरल अस्पताल कटोरिया में भर्ती कराया गया. अन्य जख्मी कांवरियों में मधुबनी जिला के जीरोगांव निवासी देवनाथ मुखिया का पुत्र सुपिंद्र मुखिया (50वर्ष), यूपी के प्रयागराज निवासी मिथुन कुमार (32वर्ष) व ओमप्रकाश कुमार (22वर्ष) शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










