मोहर्रम के लिए सुरक्षा व्यवस्था सख्त, शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से एसडीओ राजकुमार के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया
विज्ञापन
बांका.
मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से एसडीओ राजकुमार के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया. जिसमें एसडीपीओ बिपिन बिहारी, सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार, सीओ प्रियंका कुमारी सहित भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी शामिल थे. फ्लैग मार्च सदर थाना परिसर से निकाली गयी जो गांधी चौक, विजयनगर चौक,अलीगंज, शिवाजी चौक, करहरिया मोहल्ला होते हुए ग्रामीण क्षेत्र पहुंचा. फ्लैग मार्च में शामिल अधिकारी ने आमलोगों से कहा कि अगर किसी ने किसी भी तरह से शांति भंग करने की कोशिश की तो उसे बख्शा नहीं जायेगा. उसके खिलाफ नियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जायेगी. पुलिस और प्रशासन की नजर हर किसी पर है. सोशल मीडिया से लेकर उपद्रवती तत्वों तक की पुलिस निगरानी कर रही है. वहीं प्लैग मार्च में पुलिस पदाधिकारियों के साथ-साथ भारी संख्या में पुलिस जवान शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










