उचक्कों ने कॉलेज कर्मी से की 50 हजार की छिनतई
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Aug 2024 7:15 PM
यूको बैंक धोरैया से 50 हजार रुपया की निकासी कर कॉलेज आ रहे थे.
धोरैया. थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगदौरी मोड़ के समीप गुरुवार को धोरैया कॉलेज कर्मी के साथ 50 हजार की छिनतई का मामला सामने आया है. इसको लेकर पीड़ित कर्मी कहलगांव थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी रामकृष्ण प्रसाद ने धोरैया थाना में आवेदन दिया है. बताया है कि वह बीएन कॉलेज ऑफ एजुकेशन धोरैया में चपरासी के पद पर कार्यरत है. यूको बैंक धोरैया से 50 हजार रुपया की निकासी कर कॉलेज आ रहे थे. इसी दौरान गंगदौरी मोड के पास बाइक सवार दो युवक में से पीछे बैठे युवक ने उसके हाथ से बैग छीन कर फरार हो गया. बैग में रखे 50 हजार के अलावा यूको बैंक का पासबुक, आधार कार्ड, एलआईसी का पेपर सहित उसके पुत्र का जन्म प्रमाण पत्र आदि शामिल है. सूचना मिलने पर धोरैया थानाध्यक्ष अशोक कुमार, अपर थानाध्यक्ष छोटू कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की छानबीन की. थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










