Video: बिहार में कांवरिया पथ पर दिखा बेहद खास नजारा, 54 फीट का चांदी का कांवर देख दंग रह जायेंगे

Updated:
विज्ञापन
Sawan 2025 very special sight on Kanwaria path in Bihar

श्रावणी मेले की तस्वीर

Sawan 2025: बिहार में श्रावणी मेले को लेकर कांवरिया पथ पर मनोरम नजारा देखते बन रहा है. इस बीच श्रद्धालु 54 फीट का चांदी का कांवर लेकर पहुंचे. जिस पर हर किसी की निगाहें टिक गई. पूरा कांवरिया पथ भगवामय हो गया है.

विज्ञापन

Sawan 2025: सावन का महीना चल रहा है. ऐसे में कांवरिया पथ पर बेहद ही खास नजारा देखा जा रहा है. कांवरिया अपने-अपने अंदाज में कांवर लेकर निकल रहे हैं. इसी क्रम में पटना सीटी के मारूकगंज से करीब 400 की संख्या में शिव भक्त 54 फीट का चांदी का कांवर लेकर निकले. हर किसी की निगाहें कांवर पर टिकी हुई थी. यह दृश्य देखते बन रहा था.

भगवामय हुआ कांवरिया पथ

बता दें कि, पूरा कांवरिया पथ भगवामय हो गया है. इसके साथ ही धूप-अगरबत्ती की खूशबू से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है. इससे पहले सुईया पहाड़ की तस्वीर सामने आई थी. जहां, कांवरिया पत्थर उठाते हुए दिखे थे. दरअसल, यह पहाड़ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है. ऐसे में अब चांदी का 54 फीट का कांवर चर्चे में बना है.

Also Read: PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी भाषण के बीच राम मंदिर की कलाकृति देख झूम उठे, कलाकार से बोले- ‘पता जरूर लिख देना…’

विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन