बांका सदर अस्पताल में दो पालियों में चलेगी ओपीडी, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने संभाली मरीजों की जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन
फोटो सदर अस्पताल बांका | Prabhat Khabar Network

सदर अस्पताल बांका. | Prabhat Khabar Network

Banka Sadar Hospital OPD : बांका सदर अस्पताल में अब मरीजों को दो पालियों में ओपीडी की सुविधा मिलेगी. यह सुविधा सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. वहीं, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे सक्रिय रहेगी, जिससे मरीजों को हर समय उपचार उपलब्ध होगा.

विज्ञापन

Banka Sadar Hospital OPD : बांका सदर अस्पताल में शुक्रवार को निर्धारित समय के अनुसार दो पालियों में सामान्य ओपीडी का संचालन होगा. अस्पताल के विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उपचार किया. वहीं इमरजेंसी सेवा 24 घंटे सक्रिय रहेगी, जहां अलग-अलग पालियों में चिकित्सकों के साथ ए-ग्रेड एएनएम की भी तैनाती की गई ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी ओपीडी

सदर अस्पताल में पहली ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा दूसरी ओपीडी दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी. अस्पताल प्रशासन की ओर से सभी प्रमुख विभागों में चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई, जिससे मरीजों को समय पर परामर्श और उपचार मिल सका.

इमरजेंसी सेवा रहेगी 24 घंटे सक्रिय

अस्पताल की इमरजेंसी सेवा पूरे दिन और रात लगातार संचालित रहेगी. रोस्टर के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. उस्मान गनी, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. संजीव कुमार तथा रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ. दिनकर झा ने इमरजेंसी ड्यूटी संभाली. इमरजेंसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ ए-ग्रेड एएनएम की भी तैनाती की गई है.

इन विभागों में रहेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक

सामान्य ओपीडी में डॉ. महेंद्र कुमार एवं डॉ. दिलीप कुमार ने मरीजों का इलाज किया. महिला ओपीडी में डॉ. अनिता अरुण और डॉ. असफिया फातमा मौजूद रहीं. सर्जरी विभाग में डॉ. कुमार मयंक एवं डॉ. सूरज कुमार ने सेवाएं दीं.

ऑर्थो एवं इमरजेंसी विभाग में डॉ. संजीव कुमार, डॉ. दिनकर झा और डॉ. उस्मान गनी मरीजों को देखते रहे. शिशु रोग विभाग में डॉ. प्रिया रानी एवं डॉ. दिनेश कुमार, नेत्र रोग विभाग में डॉ. गुंजन कुमार, डॉ. उमेश कुमार और डॉ. अंकित कुमार ने मरीजों की जांच की. ईएनटी विभाग में डॉ. गजनफर अली और डॉ. विक्रम सत्यार्थी मौजूद रहे.

दंत चिकित्सा विभाग में डॉ. मनोज कुमार तथा फिजियोथरेपी विभाग में डॉ. मणिशंकर और डॉ. वकार मुस्तफा ने अपनी सेवाएं दीं. ब्लड सेंटर में डॉ. उस्मान गनी तैनात रहे. एसएनसीयू में पहली पाली में डॉ. कुमार शैलेंश एवं डॉ. एजाज मसीह तथा दूसरी पाली में डॉ. कुमार सौरभ ने नवजात शिशुओं की देखभाल की.


विज्ञापन
मदन कुमार

लेखक के बारे में

By मदन कुमार

मदन कुमार प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन