छह अप्रैल को संकल्प सेवा संस्था लगायेगी रक्तदान शिविर

Updated at : 31 Mar 2026 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
छह अप्रैल को संकल्प सेवा संस्था लगायेगी रक्तदान शिविर

प्रखंड क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों को समर्पित संकल्प सेवा संस्था एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करने जा रही है.

विज्ञापन

बौंसी. प्रखंड क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों को समर्पित संकल्प सेवा संस्था एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करने जा रही है. आगामी छह अप्रैल को संस्था के द्वारा बड़े पैमाने पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा, जिसमें 50 से अधिक रक्तदाता भाग लेकर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने में अहम योगदान देंगे. संस्था के अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ राजू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन संस्था की वार्षिक पहल का हिस्सा है. संस्था पिछले कई वर्षों से लगातार रक्तदान शिविर आयोजित करती आ रही है और इसके माध्यम से प्राप्त रक्त से अनेक जरूरतमंद मरीजों की जान बचायी गयी है. उन्होंने बताया कि इस बार का शिविर और भी बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां जोरों पर हैं. शिविर में अनुभवी डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी, जो रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच के बाद सुरक्षित रक्तदान सुनिश्चित करेगी. रक्तदाताओं के उत्साह को बढ़ावा देने के लिए संस्था की ओर से उन्हें प्रमाण पत्र एवं सम्मान स्वरूप अन्य उपहार भी प्रदान किए जाएंगे. इस पहल से न केवल लोगों में जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना भी मजबूत होगी. इस आयोजन को लेकर स्थानीय युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. बड़ी संख्या में युवा रक्तदान के लिए आगे आ रहे हैं, जो यह दर्शाता है कि समाज में अब सेवा भावना लगातार बढ़ रही है. संस्था के अध्यक्ष ने अधिक से अधिक लोगों से इस पुनीत कार्य में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, आपका एक छोटा सा प्रयास किसी की जिंदगी बचा सकता है. उन्होंने कहा की यह शिविर न सिर्फ एक आयोजन है, बल्कि मानवता के प्रति जिम्मेदारी निभाने का एक सशक्त प्रयास भी है.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन