पिकअप वैन से 1.80 लाख रुपया बरामद

पिकअप वैन से 1.80 लाख रुपया बरामद
पंजवारा. लोकसभा चुनाव के लिए गठित स्टेटिक सर्विलांस टीम द्वारा गुरुवार की रात पंजवारा स्थित उत्पाद विभाग चेक पोस्ट पर जांच के दौरान एक पिकअप वैन से एक लाख अस्सी हजार रुपया नगदी बरामद की गयी. मामले को लेकर पंजवारा थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि चेक पोस्ट पर जांच के क्रम में पंजवारा की तरफ से गोड्डा जा रही पिकअप वैन चालक के पास से टीम ने कुल एक लाख 80 हजार रुपये बरामद किया गया है. गोड्डा निवासी वाहन चालक से पूछे जाने पर उसके द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं देने पर आवश्यक कार्रवाई के लिए उक्त नगद राशि को जिला व्यय अनुश्रवण समिति बांका के पास भेज दिया गया. बतादें कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता की वजह से 50 हजार से अधिक की नगदी लेकर आवाजाही नहीं की जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










