महायज्ञ के माध्यम से क्रांतिकारी नागा बाबा कर रहे धर्म प्रचार

Updated at : 17 Mar 2026 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
महायज्ञ के माध्यम से क्रांतिकारी नागा बाबा कर रहे धर्म प्रचार

महायज्ञ के माध्यम से क्रांतिकारी नागा बाबा कर रहे धर्म प्रचार

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज के बड़ी खौजरी गांव में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय संत याज्ञिक सम्राट क्रांतिकारी नागा बाबा जी महाराज ने कहा कि देश के कोने-कोने में 108 यज्ञ संपन्न कर धर्म की अलख जगाने के बाद अब शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के खौजरीडीह गांव में 109वां श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ आयोजित किया जायेगा. उन्होंने बताया कि यह भव्य धार्मिक आयोजन 21 अप्रैल से 1 मई 2026 तक जागेश्वर नाथ महादेव मंदिर के समीप आयोजित होगा, जिसकी तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं. महायज्ञ को सफल बनाने के लिए खौजरीडीह सहित आसपास के गांवों के लोग एकजुट होकर पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं. ग्रामीणों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. गांव में जगह-जगह साफ-सफाई, पंडाल निर्माण, यज्ञ स्थल की व्यवस्था और श्रद्धालुओं के ठहरने की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं. मंगलवार को क्रांतिकारी नागा बाबा ने बड़ी खौजरी गांव के काली मंदिर में धर्म प्रचार करते हुए लोगों को जागरूक किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के भौतिकवादी युग में लोग धर्म और संस्कारों से दूर होते जा रहे हैं, जिससे समाज में नैतिक मूल्यों का ह्रास हो रहा है. ऐसे समय में यज्ञ जैसे धार्मिक अनुष्ठान लोगों को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं. उन्होंने आगे कहा कि यज्ञ केवल धार्मिक कर्मकांड नहीं है, बल्कि यह समाज में शांति, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे तन, मन और धन से इस महायज्ञ में भाग लें और धर्म के प्रति अपनी आस्था को मजबूत करें. ग्रामीणों ने बताया कि इस महायज्ञ के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें कथा-प्रवचन, भजन-कीर्तन, हवन-पूजन सहित कई सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल होंगी. दूर-दराज से संत-महात्मा और श्रद्धालु इस आयोजन में भाग लेने के लिए पहुंचेंगे. यज्ञ सेवा समिति और ग्रामवासियों का कहना है कि यह महायज्ञ न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे क्षेत्र में सामाजिक एकता और भाईचारे को भी मजबूती मिलेगी. आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, जो अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं. खौजरीडीह गांव में आयोजित होने वाला यह 109वां महायज्ञ क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर माना जा रहा है.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन