बांका मंडी में गेहूं-चावल के दाम स्थिर, आलू-प्याज में उतार-चढ़ाव, जानें आज का ताजा भाव

Updated:
विज्ञापन
खुदरा मंहगाई दर से आमजन परेशान

मंडी की तस्वीर. | Prabhat Khabar Network

Banka Mandi Bhav Today : बांका की कृषि मंडी में खाद्यान्न के भाव सामान्य बने हुए हैं, लेकिन खुदरा महंगाई आम उपभोक्ताओं को परेशान कर रही है. विक्रमशिला सेतु की क्षति और बढ़ी माल ढुलाई से बाजार प्रभावित है. देखें आज का विस्तृत मंडी भाव.

विज्ञापन

Banka Mandi Bhav Today : बांका की प्रमुख कृषि मंडी में बुधवार को खाद्यान्न की आवक सामान्य रही. सामान्य आपूर्ति के कारण अधिकांश जिंसों के भाव में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ, लेकिन खुदरा महंगाई का असर अब भी आम उपभोक्ताओं की जेब पर साफ दिखाई दे रहा है. व्यापारियों के अनुसार विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने और माल ढुलाई खर्च बढ़ने से बाजार पर दबाव बना हुआ है.

गेहूं, चावल और दाल के भाव फिलहाल स्थिर

मंडी कारोबारियों के अनुसार इस समय गेहूं, चावल और अधिकांश खाद्यान्न की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है. यही वजह है कि इन जिंसों के भाव में फिलहाल कोई बड़ी तेजी नहीं आई है. हालांकि दलहन, तेलहन, सरसों और मसालों की कीमतों में पहले से मजबूती बनी हुई है.

आलू-प्याज में रोजाना हो रहा उतार-चढ़ाव

सब्जी मंडी में आलू और प्याज की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. व्यापारियों का कहना है कि मानसून सक्रिय होने के बाद मौसम का असर सब्जियों की आपूर्ति पर पड़ सकता है. ऐसे में आने वाले दिनों में फल और सब्जियों के दाम बढ़ने की संभावना है.

परिवहन लागत बढ़ने से महंगे हो रहे सामान

व्यापारियों के अनुसार भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने और ईंधन की बढ़ती कीमतों का सीधा असर माल ढुलाई पर पड़ा है. लंबी दूरी तय कर आने वाले सामान पर परिवहन खर्च बढ़ गया है. इसका असर थोक व्यापारियों से लेकर खुदरा बाजार तक दिखाई दे रहा है. यही कारण है कि कई खाद्य वस्तुओं की कीमतों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है.

आज का मंडी भाव (प्रति क्विंटल)

खाद्यान्नन्यूनतम (रु.)अधिकतम (रु.)
गेहूं2,6002,650
मक्का2,1002,150
चावल (मंसूरी)3,2503,400
चावल (अरवा मोटा)3,1003,250
चावल (बासमती)12,50013,500
मसूर दाल5,5506,750
मूंग दाल9,5409,600
अरहर दाल11,00014,500
गोटा चना6,2006,400
गोटा मूंग8,5009,000
पीली सरसों7,3007,550
सरसों तेल (15 लीटर)2,0702,470
आलू1,2001,450
प्याज2,8003,200

आने वाले दिनों में बढ़ सकती हैं कीमतें

मंडी के कारोबारियों का मानना है कि यदि लगातार बारिश होती रही और परिवहन लागत इसी तरह बढ़ती रही, तो खाद्यान्न के साथ-साथ फल और सब्जियों के दाम में भी तेजी देखने को मिल सकती है. ऐसे में उपभोक्ताओं को आने वाले दिनों में रोजमर्रा की खरीदारी के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है.


विज्ञापन
मदन कुमार

लेखक के बारे में

By मदन कुमार

मदन कुमार प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन