भागलपुर से शव कटोरिया पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

कटोरिया निवासी एक युवक की भी मौत हुई है
कटोरिया. भागलपुर के एकचारी-कटोरिया में गत शनिवार की देर रात्रि घटित सड़क दुर्घटना में कटोरिया निवासी एक युवक की भी मौत हुई है. मृतक की पहचान कटोरिया थाना के पीछे स्थित महादलित टोला निवासी रवि मेहतर के सोलह वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है. रविवार की शाम भागलपुर से पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव कटोरिया पहुंचा, मृत युवक के परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक के दादा भुवनेश्वर मेहतर सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा. प्राप्त जानकारी के अनुसार भागलपुर के एकचारी कटोरिया में आपाची बाइक पर सवार होकर तीन दोस्त दुर्गापूजा मेला देखने जा रहे थे. एकचारी कटोरिया के समीप अनियंत्रित हाईवा की टक्कर से बाइक पेड़ से जा टकराई. जिससे एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. गंभीर रूप से जख्मी कटोरिया निवासी अभिषेक मेहतर की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हो गई. एक अन्य जख्मी युवक के हाथ की हड्डी टूटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










