चाकू की नोंक पर दुष्कर्म कर फोटो शूट कर किया वायरल

कटोरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में अवैध संबंध बनाकर अश्लील व आपत्तिजनक फोटो शूट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर देने से महिला द्वारा खुदकुशी कर लेने के मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
कटोरिया(बांका).कटोरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में अवैध संबंध बनाकर अश्लील व आपत्तिजनक फोटो शूट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर देने से महिला द्वारा खुदकुशी कर लेने के मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मृतका के पति ने गांव के ही अशोक यादव, पिता बालदेव यादव को नामजद अभियुक्त बनाते हुए रिपोर्ट दर्ज करायी है. जिसमें घर में घुसकर चाकू की नोंक पर पत्नी के साथ दुष्कर्म कर आपत्तिजनक फोटो खींचने एवं फेसबुक व व्हाट्सअप पर फोटो वायरल कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया गया है. दर्ज प्राथमिकी में पति ने बताया है कि वह राजस्थान में रहकर मजदूरी करता है. घर पर पत्नी दो बच्चों के साथ रहती है. गत 24 मई को पत्नी ने फोन कर बताया कि आप जल्दी घर आ जाइए, अब हम नहीं बचेंगे. पूछने पर बताया कि अशोक यादव ने रात्रि में घर में घुसकर चाकू दिखाते हुए जान से मार देने की धमकी देते हुए शारीरिक संबंध बना लिया. अश्लील फोटो भी खींच लिया. इतनी बात कॉल करके पत्नी ने बताया था. इसके बाद फोटो फेसबुक व व्हाटसअप पर शेयर कर दिया. अपने पुत्र को यह बात बताने के बाद पत्नी ने कीटनाशक खा ली. तबीयत बिगड़ने पर रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां राजस्थान से पहुंचने पर पत्नी ने घटना की जानकारी भी दी. अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. पति ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि अशोक यादव द्वारा अश्लील फोटो वायरल करने के कारण ही डिप्रेशन में आकर पत्नी ने खुदकुशी करने का कदम उठाया. कटोरिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




