एसपी के नेतृत्व में मंडल कारा में छापेमारी, विधि-व्यवस्था को लेकर दिया निर्देश

Published by :BIBHANSHU KUMAR
Published at :17 Apr 2026 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
एसपी के नेतृत्व में मंडल कारा में छापेमारी, विधि-व्यवस्था को लेकर दिया निर्देश

सूबे में नयी सरकार गठन के साथ ही लगातार जांच और कार्रवाई शुरु है. इस कड़ी में शुक्रवार को अहले सुबह मंडल कारा बांका में छापेमारी की गयी.

विज्ञापन

बांका. सूबे में नयी सरकार गठन के साथ ही लगातार जांच और कार्रवाई शुरु है. इस कड़ी में शुक्रवार को अहले सुबह मंडल कारा बांका में छापेमारी की गयी. एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई पूरी की गयी. विभिन्न पदाधिकारियों के साथ पुरुष व महिला पुलिस बलों ने सभी बंदी वार्ड, महिला वार्ड, कारा अस्पताल, पाकशाला सहित अन्य परिसरों का गहनता पूर्वक जांच की. हालांकि, इस दौरान जेल से किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री मिलने की सूचना नहीं है. एसपी ने मुख्य रूप से जेल की सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों के वार्डों की स्थिति और साफ-सफाई का गहनता से जायजा लिया. एसपी ने विशेष रूप से सीसीटीवी निगरानी प्रणाली को चुस्त-दुरुस्त रखने और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान बंदियों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली गयी. उन्होंने भोजन व स्वास्थ्य को लेकर आवश्यक पूछताछ की और और इन सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करने की बात कही. निरीक्षण में एसपी के अतिरिक्त एसडीओ राजकुमार, बांका एसडीपीओ अमर विश्वास, जेल अधीक्षक आशीष रंजन, साइबर थाना के डीएसपी अनुपेश नारायण सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी प्रमुख रूप से मौजूद थे. एसपी ने इस संदर्भ में बताया कि जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन का यह संयुक्त निरीक्षण था. यह केवल रुटीन जांच थी. जेल से किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री की बरामदगी नहीं हुई है. जेल की सुरक्षा और बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिये गये हैं.

विज्ञापन
BIBHANSHU KUMAR

लेखक के बारे में

By BIBHANSHU KUMAR

BIBHANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन