घर में आग लगने से हजारों की संपत्ति राख

घर में आग लगने से हजारों की संपत्ति राख
शंभुगंज.प्रखंड क्षेत्र के पकार भलुआ गांव के एक घर में आग लगने से हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. जानकारी के अनुसार पकार भलुआ गांव के मुशहरी साव के घर में सोमवार की दोपहर अचानक आग लग गयी. जब घर से धुआं निकलते लोगों ने देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर सुन ग्रामीण जुटे और किसी तरह आग पर काबू पाया. पीड़ित मुशहरी साव ने बताया कि घर में रखे अनाज, कपड़े सहित अन्य सामान जल गये. इस अगलगी में करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है. बताया कि इसकी सूचना अंचल प्रशासन को दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




