ज्वेलरी दुकानदार के घर लूट की घटना के एक माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Updated at : 17 Mar 2026 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
ज्वेलरी दुकानदार के घर लूट की घटना के एक माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

ज्वेलरी दुकानदार के घर लूट की घटना के एक माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के झखरा मोड़ स्थित आरए डिग्री कॉलेज के समीप ज्वेलरी व्यवसायी के घर हथियार से लैस नकाबपोश बदमाशों द्वारा की गई लूटपाट की घटना को एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है. इससे बाजार के व्यवसायियों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है. आम लोगों में पुलिस की शिथिलता को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं.चर्चा है कि थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर, हमेशा व्यस्त रहने वाली सड़क के किनारे बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया, लेकिन पुलिस गश्ती दल को इसकी भनक तक नहीं लगी. घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी लुटेरों की तलाश में पुलिस नाकाम रही है, जिससे आम लोगों में पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस प्रकरण में पुलिस ने कई प्रयास किए. खपड़ा, करसोप सहित अन्य स्थानों से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पुलिस ने टावर डंप के माध्यम से भी बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी है. विदित हो कि व्यवसायी राजा साह के घर 16 फरवरी की रात पांच नकाबपोश बदमाशों ने पड़ोसी अजय साह के घर का सहारा लेकर प्रवेश किया. गृहस्वामी के साथ मारपीट करते हुए करीब 15 मिनट तक हथियार का भय दिखाकर नकदी सहित लाखों की संपत्ति लूटकर फरार हो गये. घटना की सूचना पर एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा और एसडीपीओ अमर विश्वास मौके पर पहुंचे. इस घटना में राजा साह ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया. बताया जाता है कि दो माह के भीतर आधा दर्जन से अधिक चोरी और छिनतई की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक एक भी घटना का खुलासा नहीं हो सका है. थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि जल्द ही घटना का पटाक्षेप किया जायेगा. इसके लिए पुलिस लगातार काम कर रही है.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन