चार वारंटी व दो नामजद अभियुक्तों को पुलिस ने भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन
चार वारंटी व दो नामजद अभियुक्तों को पुलिस ने भेजा जेल

स्थानीय पुलिस ने चार वारंटी व दो अलग-अलग कांडों के दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया.

विज्ञापन

धोरैया. स्थानीय पुलिस ने चार वारंटी व दो अलग-अलग कांडों के दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया. जानकारी देते हुए धोरैया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि वारंटी बारकोप डेरु गांव निवासी मांगन कुमार, संतोष कुमार, घसिया गांव निवासी राजा कुमार, फत्तूचक निवासी रितेश ततवा को गिरफ्तार किया गया. न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा कांड के अभियुक्त ककवारा निवासी शरीफ अंसारी तथा सठियारी निवासी यासीन आलम को गिरफ्तार किया गया. दोनों अलग अलग कांड के अभियुक्त हैं. सभी को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन