अपहृता छात्रा को पुलिस ने किया बरामद
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र से गत दिनों गायब एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है
विज्ञापन
बांका.
सदर थाना क्षेत्र से गत दिनों गायब एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि गत दिनों लड़की के पिता ने थाना में लिखित आवेदन देकर बताया था कि उनकी नाबालिग पुत्री घर से पढ़ने के लिए विद्यालय गयी थी. देर शाम तक घर वापस नहीं होने पर खोजबीन आरंभ की. इसी बीच एक नंबर से फोन आया और पैसे की मांग की गयी और बगल से उनकी पुत्री की भी आवाज आ रही थी. छानबीन के दौरान पता चला कि ढाकामोड़ कृष्णाडीह निवासी सिवल कुमार ने उनकी पुत्री का अपरहण कर लिया है. जिसके बाद उक्त युवक के घर पर परिजनों से मामले की जानकारी देने गये तो युवक के पत्नी सहित अन्य परिजन मारपीट करने के उतारु हो गये. वहीं आवेदन को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर केस के अनुसंधानकर्ता ने उक्त नाबालिग लड़की को बरामद कर आगे की कार्यवाही के लिए न्यायालय में पेश किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










