शादी की नीयत से अपहृत युवती को पुलिस ने किया बरामद

शंभुगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से पिछले माह शादी की नीयत से अपहृत हुई युवती को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बरामद कर लिया.
शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से पिछले माह शादी की नीयत से अपहृत हुई युवती को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बरामद कर लिया. पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है. जानकारी के अनुसार, युवती को एक युवक प्रेम प्रसंग के तहत शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था. घटना के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब युवती का कोई पता नहीं मिला तो वे थाना पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत दर्ज करायी. परिजनों के आवेदन पर पुलिस ने संबंधित युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया. पुनि थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी व गुप्त सूचना के आधार पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की. इसी दौरान एक स्थान से युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया. हालांकि आरोपी युवक पुलिस की भनक लगते ही फरार होने में सफल रहा, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. बरामद युवती को महिला पुलिस अभिरक्षा में थाना लाया गया, जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसका फर्द बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय भेज दिया गया. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि युवती के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




