ePaper

शादी की नीयत से अपहृत युवती को पुलिस ने किया बरामद

Updated at : 12 Nov 2024 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
शादी की नीयत से अपहृत युवती को पुलिस ने किया बरामद

शादी की नीयत से अपहृत युवती को पुलिस ने किया बरामद

विज्ञापन

प्रतिनिधि, शंभुगंज शंभुगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नियत से अपहृत युवती को पुलिस पदाधिकारी ने एक ठिकाने पर छापेमारी कर बरामद कर लिया. युवती को महिला पुलिस अभिरक्षा के बीच बयान के लिये न्यायालय भेजा गया है. जानकारी के अनुसार गत माह ही शादी की नियत से युवती का अपहरण कर लिया गया था. घटना के बाद युवती के परिजनों द्वारा पहले तो काफी खोजबीन की गयी, लेकिन जब युवती का कहीं कोई पता नहीं चला तो पीड़ित परिजनों ने थाना पहुंचकर कसबा गांव के रंजीत कुमार चौधरी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उस पर शादी की नियत से युवती का अपहरण कर लिए जाने का आरोप लगाया था. इसके बाद पुलिस लगातार युवती को बरामद करने के लिए छापामारी कर रही थी. थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी सिया भारती ने बताया कि बरामद किये गये युवती को फर्द बयान के लिये महिला पुलिस अभिरक्षा के बीच न्यायालय बांका भेजा गया है. उसके बाद ही आगे की कोई कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन