बांका क्षेत्र से बालू उठाने की शिकायत पर पुलिस ने की जांच
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Nov 2024 11:30 PM
थाना क्षेत्र के बदुआ नदी स्थित बांका-मुंगेर सीमावर्ती क्षेत्र स्थित बेलहर चौरा बालु घाट के पास मुंगेर बालू संवेदक के द्वारा बालू उठाने की शिकायत पर बेलहर पुलिस मौके पर पहुंची.
बेलहर. थाना क्षेत्र के बदुआ नदी स्थित बांका-मुंगेर सीमावर्ती क्षेत्र स्थित बेलहर चौरा बालु घाट के पास मुंगेर बालू संवेदक के द्वारा बालू उठाने की शिकायत पर बेलहर पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान पुलिस ने मामले का जांच किया तथा मुंगेर बालू संवेदक को भी बुलवाकर नदी में सीमांकन पर पिलर गड़वाने का निर्देश दिया. जानकारी के अनुसार बदुआ नदी के मुंगेर सीमा के कुमरसार बालू घाट से बालू उठाव के लिए मुंगेर जिला से टेंडर होने के बाद बालू का उठाव आरंभ किया गया है. इसी क्रम में मुंगेर जिला के संवेदक के द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण नदी में बेलहर थाना क्षेत्र के चौरा बालू घाट के सीमा में भी बालू का उठाव किया जा रहा था. जिसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों की शिकायत पर जांच कर संवेदक को मुंगेर एवं बांका सीमा पर सीमांकन कराकर पिलर गड़वाने के बाद बालू उठाव करने को कहा गया है. इसकी जानकारी स्थानीय सीओ एवं खनन विभाग बांका को भी दे दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










