पति व बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ भागी महिला, पुलिस ने पति को सौंपा

भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत शिव शंकरपुर गांव से तीन बच्चे की मां अपने ससुराल में पति और बच्चों को छोड़कर क्षेत्र के चुटिया बेलारी गांव के प्रेमी चंदन दास के साथ फरार हो गयी.
शंभुगंज.भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत शिव शंकरपुर गांव से तीन बच्चे की मां अपने ससुराल में पति और बच्चों को छोड़कर क्षेत्र के चुटिया बेलारी गांव के प्रेमी चंदन दास के साथ फरार हो गयी. घटना के बाद चंदन दास के परिजनों ने दोनों को पकड़ कर पुलिस पदाधिकारी को सुपुर्द कर दिया. इसके बाद पुलिस ने इसकी जानकारी महिला के पति को दी. सूचना पर पहुंचे महिला के पति और उसके परिजनों ने थाना पहुंचकर उसे अपनाने से इनकार करते हुए जमकर हंगामा किया. जानकारी के अनुसार, भागलपुर जिले के शिव शंकरपुर गांव के युवक की शादी वर्ष 2018 में बांका जिले के भरको गांव निवासी से हुई थी. शादी के बाद दो पुत्र और एक पुत्री भी है. हालांकि पुलिस पदाधिकारी द्वारा दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला को शांत किया गया. इसके बाद अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार और अनि सुभाष मिश्रा ने समझा बुझाकर दोनों को शांत कर बांड भराकर महिला को पति के साथ विदा किया. शंभुगंज में पति-पत्नी और उसके प्रेमी का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने के लिए भीड़ लगी रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










