पूजा पंडालों में पुलिस बल की रहेगी तैनाती: एसडीओ

Updated at : 29 Sep 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
पूजा पंडालों में पुलिस बल की रहेगी तैनाती: एसडीओ

जिलेभर में दुर्गापूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस-प्रशासन मुस्तैद है

विज्ञापन

फोटो 29 बांका 61 फ्लैग मार्च में शामिल एसडीओ, एसडीपीओ, थानाध्यक्ष व अन्य. -आमलोगों से भी असामाजिक तत्वों पर नजर रखने का किया अपील. बांका. जिलेभर में दुर्गापूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस-प्रशासन मुस्तैद है. इसी क्रम में सोमवार को एसडीओ राजकुमार एवं एसडीपीओ अमर विश्वास के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च से आमलोगों को पूरी सुरक्षा और शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गापूजा त्योहार मनाने संदेश दिया. इस दौरान सदर थाना में सभी पुलिस पदाधिकारी एकत्रित हुए और फ्लैग मार्च निकालते हुए आजाद चौक, करहरिया, शास्त्री चौक, शिवाजी चौक, गांधी चौक, विजयनगर चौक, जगतपुर, ककवारा सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण किया. इस संबंध में एसडीओ ने कहा कि सभी पूजा स्थलों पर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है. साथ ही पुलिस गश्ती तेज कर दिया गया है. पूजा समितियों व आमलोगों से असामाजिक तत्वों पर नजर रखने की अपील की गयी है. पूजा स्थलों के आसपास वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगायी गयी है. संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. वहीं एसडीपीओ ने कहा कि प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है. ताकि अफवाहें फैलाने वाले असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जा सके. उन्होंने क्षेत्र के जनता से अपील की है कि किसी तरह का कोई गड़बड़ी देखने को मिले तो तुरंत स्थानीय थाना व पदाधिकारी को जानकारी दें. इस मौके सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार, अंचलाधिकारी प्रियंका कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार के अलावे एसआई ब्रजेश कुमार, विकास कुमार, बज्रकिशोर सिंह, सुनील कुमार, यातायात के प्रमोद कुमार सहित भारी संख्या में महिला व पुरुष पुलिस बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन