ज्ञान और मेहनत ही सफलता का आधार

Updated at : 26 Mar 2026 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
ज्ञान और मेहनत ही सफलता का आधार

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय वारसाबाद में ट्यूनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विज्ञापन

वारसावाद माध्यमिक विद्यालय में ट्यूनिंग कार्यक्रम आयोजित शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय वारसाबाद में ट्यूनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्लस टू उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बिरनौधा ने अतिथि विद्यालय के रूप में सहभागिता निभायी. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुभाष कुमार मंगलम व शिक्षकगण के पुष्पवर्षा और स्वागत गीत से हुई. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन वारसाबाद विद्यालय की प्रधानाध्यापिका लेखनी कुमारी ने प्रेरणादायक पंक्तियों के साथ किया. उन्होंने ट्यूनिंग कार्यक्रम के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए अपने संघर्षपूर्ण जीवन अनुभव साझा किया. वरिष्ठ शिक्षक संजय यादव ने ट्यूनिंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ज्ञान और मेहनत ही सफलता का आधार है. नोडल शिक्षक अनुराग कुमार ने अपने संबोधन में ट्यूनिंग का इतिहास और इसके लाभों को सरल शब्दों में समझाया. उन्होंने कहा कि जब शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक एक साथ मिलकर कार्य करते हैं, तभी शिक्षा का वास्तविक विकास संभव होता है. अतिथि प्रधानाध्यापक सुभाष कुमार मंगलम ने नारी शिक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी. शिक्षिकाओं प्रियंका कुमारी और रश्मि कुमारी ने भी ट्यूनिंग के महत्व पर अपने विचार रखे. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने आईसीटी लैब में कंप्यूटर का ज्ञान प्राप्त किया तथा साइंस लैब में हृदय की कार्यप्रणाली के बारे में सीखा. पेंटिंग प्रतियोगिता में दीक्षा कुमारी प्रथम और अनुप्रिया कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं. कबड्डी प्रतियोगिता में वारसाबाद की टीम विजेता बनी. सभी प्रतिभागियों को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया. समापन पर प्रधानाध्यापिका लेखनी कुमारी ने अतिथि प्रधानाध्यापक को स्मृति चिन्ह प्रदान किया. इस अवसर पर वारसाबाद विद्यालय के मीडिया प्रभारी कुमार अभिषेक, सहायक शिक्षक बिहारी मंडल ,प्रभात कुमार, सत्यम सिंह, अर्चना कुमारी, सत्यम कुमार, विकास उपस्थित रहे. बिरनौधा विद्यालय से संतोष यादव एवं रमन आनंद सहयोगी के रूप में उपस्थित थे. कार्यक्रम में वारसाबाद की छात्राएं सोनाली , वर्षा, लक्ष्मी, नेहा, साक्षी, शिवानी, संजना, तथा बिरनौधा की छात्राएं पलक कुमारी, रीना, सरिता, पल्लवी ने सक्रिय सहभागिता निभाई.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन