पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

बौंसी पुलिस ने दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया
बौंसी. बौंसी पुलिस ने दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. बौंसी थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में पुलिस टीम ने नगर पंचायत क्षेत्र के भायाभीठा निवासी सुपन राउत के पुत्र गुड्डू राउत को गिरफ्तार किया. वह लंबे समय से कोर्ट द्वारा जारी वारंट के बावजूद फरार चल रहा था. इसके अलावा पुलिस ने तेतरिया गांव निवासी कटकी यादव के पुत्र सुरेश यादव को भी गिरफ्तार किया, जो एक अन्य मामले में कोर्ट वारंटी था और पुलिस की नजर से बचता फिर रहा था. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को विधिसम्मत कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और फरार आरोपियों के बीच भय का माहौल बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










