चोरी की एक कार व चार बाइक के साथ पुलिस ने दो चोर को किया गिरफ्तार

चोरी की एक कार व चार बाइक के साथ पुलिस ने दो चोर को किया गिरफ्तार
शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र में बाइक चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का मामला सामने आया है. गुरुवार को पुलिस ने इस गिरोह का खुलासा करते हुए चोरी की एक कार सहित चार बाइक बरामद की हैं. साथ ही दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान संग्रामपुर थाना क्षेत्र के कोराजी निवासी रतन कुमार व गोयड़ा निवासी मोकरम मंडल के रूप में हुई है. गिरोह का मुख्य सरगना, तारापुर थाना क्षेत्र के गाजीपुर निवासी मो आशिफ अख्तर फरार बताया जा रहा है. पुलिस पदाधिकारी सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व बाजार से ऑक्सीजन व हीटर लगी एक एंबुलेंस की चोरी हुई थी. इसी मामले में रतन कुमार को गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर चोरी की सेंट्रो कार व सहदेवपुर सहित विभिन्न गांवों से चार बाइक बरामद की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार रतन कुमार व मोकरम मंडल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. साथ ही एंबुलेंस की बरामदगी व फरार सरगना मो आशिफ अख्तर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. गौरतलब है कि इससे पूर्व भी कमरडीह गांव से चोरी की तीन बाइक बरामद की जा चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










