पारिवारिक विवाद में मारपीट, मां-बेटी की हालत गंभीर
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 18 May 2026 10:28 AM
विज्ञापन
Banka News : बांका जिले के कटोरिया में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. ससुराल और मायके पक्ष के बीच हुई मारपीट में मां और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयीं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
विज्ञापन
कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :
कटोरिया के आनंदपुर थाना क्षेत्र स्थित नोनियां गांव में रविवार देर शाम पारिवारिक विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस घटना में चार लोग घायल हो गये, जिनमें विवाहिता वर्षा देवी और उसकी मां सांझो देवी की हालत गंभीर बनी हुई है. दोनों का कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है.जानकारी के अनुसार, विवाहिता वर्षा देवी को उसके पति गणेश तांती और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था. घटना की सूचना मिलने पर चकाई थाना क्षेत्र के बटपार गांव से विवाहिता की मां सांझो देवी और भाई नीतीश कुमार नोनियां गांव पहुंचे.ससुराल और मायके पक्ष में हुई मारपीट
मायके वालों के पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गयी. घटना में वर्षा देवी, उसकी मां सांझो देवी और भाई नीतीश कुमार घायल हो गये. वहीं दूसरे पक्ष से 65 वर्षीय राजेश तांती भी जख्मी हो गये.
अस्पताल में चल रहा इलाज
घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. चिकित्सकों के अनुसार मां और बेटी की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है.पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना को लेकर आनंदपुर थाना में लिखित सूचना दी गयी है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है. वहीं गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है. Police मामले से जुड़े सभी पक्षों से पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










