Bhagalpur, सोशल मीडिया पर वट सावित्री पूजा का फोटो व वीडियो की रही धूम

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur, सोशल मीडिया पर वट सावित्री पूजा का फोटो व वीडियो की रही धूम

वट सावित्री पर सुहागिनों ने मांगी पति की लंबी उम्र, वट वृक्ष की पूजा कर किया परिक्रमा, सुहागीन ने एक दूसरे को लगाया सिंदूर

विज्ञापन

(बांका) से चंदन कुमार की रिपोर्ट,

जिलेभर में शनिवार को ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या के अवसर पर सुहागीन महिलाएं वट सावित्री की पूजा अर्चना की. सुहागन महिलाएं वट सावित्री व्रत के दिन सोलह शृंगार करके सिंदूर, रोली, फूल, अक्षत, चना, फल और मिठाई से पूजा की. शास्त्रों के अनुसार इस दिन व्रत रखकर वट वृक्ष के नीचे सावित्री, सत्यवान और यमराज की पूजा करने से पति की आयु लंबी होती है. महिलाएं प्राचीन काल से चली आ रही इस परंपरा के अनुसार अपने पति के दीर्घजीवी होने के लिए बरगद के पेड़ की पूजा और व्रत करती है. वहीं कई वट वृक्ष के समीप पंडित भी मौजूद थे. जिन्होंने पूजा अर्चना के लिए पहुंची महिला श्रद्धालुओं को वट सावित्री व्रत से संबंधित कथा भी सुनाया. पंडित ने अपने कथा में बताया कि इसी दिन सावित्री ने यमराज के फंदे से अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा की थी. मूलत: यह व्रत-पूजन सौभाग्यवती महिला का है. इस दिन वट (बड़, बरगद) का पूजन होता है. इस व्रत को महिलाएं अखंड सौभाग्यवती रहने की मंगलकामना से करती है. वट वृक्ष की जड़ों में ब्रह्मा जी, तने में विष्णु और डालियों व पत्तों में शिव का वास है. इसके नीचे बैठकर पूजन व्रत कथा कहने और सुनने से मनोकामना पूरी होती है.साथ ही पूजा से अखंड सौभाग्य के फल की प्राप्ति होती है.

वट सावित्री पूजा के अवसर पर सुहागिनों का उत्साह सोशल मीडिया पर जमकर देखने को मिला. इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म्स पर पारंपरिक परिधानों (खासकर लाल और गुलाबी साड़ियों) सोलह श्रृंगार और वट वृक्ष की पूजा की तस्वीरें और रील्स खूब वायरल हुई. साथ ही महिलाओं ने वट वृक्ष (बरगद के पेड़) की परिक्रमा करते हुए और कथा सुनते हुए अपनी रील्स साझा की हैं. सावित्री-सत्यवान की अमर प्रेम कहानी पर बने वीडियो और भक्ति गीतों का सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड रहा. महिलाओं द्वारा पूजा के दौरान अपनाये गये ट्रेडिशनल लुक और मेहंदी डिजाइन की तस्वीरें ट्रेंड करती रहीं. इसके अलावा सोलह श्रृंगार की झलक और पूजा की थाली की तस्वीरें भी लोगों ने खूब पोस्ट की.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन