प्रशिक्षण सह उपादान वितरण शिविर का आयोजन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Jun 2024 12:00 PM
कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा ) बांका के सौजन्य से खरीफ महोत्सव 2024 के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
चांदन.कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा ) बांका के सौजन्य से प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन के सभागार में खरीफ महोत्सव 2024 के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि वैज्ञानिक डॉ संजय कुमार मंडल व आत्मा अध्यक्ष बासुकीनाथ दुबे द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. कार्यक्रम में भाग ले रहे किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत पैदावार को लेकर उन्नत बीज का चयन, वैज्ञानिक तरीके से खेती करने और उसकी समुचित देखभाल की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में तकनिकी खेती के साथ-साथ मोटे अनाज जैसे ज्वार, बाजरा, मडुआ व चीना की खेती पर बल दिया गया. साथ ही किसानों के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और मिलने वाले अनुदान की जानकारी दी गयी. इस मौके पर क़ृषि समन्वयक शंभुशरण, मृत्युंजय राय, राजीव कुमार, रंजीत कुमार, तकनिकी सहायक आकाश राज, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी नीलेश कुमार, एटीएम मोहसीना प्रवीण, किसान सलाहकार रंजन कुमार, राजीव कुमार, अश्विनी कुमार, बालकृष्ण यादव, अवनीश कुमार व प्रभात कुमार के अलावे दर्जनों की संख्या में किसान मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










