ePaper

ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा, बांका में हथियार और मोबाइल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 20 Feb 2025 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

Bihar News

Bihar News: बांका पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है. लोटस-360 वेबसाइट के जरिए सट्टा खेलाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. छापेमारी में कई मोबाइल, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Bihar News: बांका जिले के बेलहर SDPO राजकिशोर कुमार के नेतृत्व में कटोरिया थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी में शामिल एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. यह गिरोह लोटस-360 नामक वेबसाइट बनाकर अवैध सट्टेबाजी संचालित कर रहा था. पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान कटोरिया थाना क्षेत्र के बड़वासिनी गांव निवासी जुगलकिशोर यादव (पुत्र परमेश्वर यादव) और देवचंद्र यादव के दो पुत्र राजेश यादव व पंकज यादव के रूप में हुई है.

छापेमारी में बरामद हुए हथियार और डिजिटल दस्तावेज

पुलिस टीम द्वारा की गई छापेमारी में 9 मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के पासबुक, एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड के अलावा पांच जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं. SDPO राजकिशोर कुमार ने कटोरिया थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में पूरी कार्रवाई की जानकारी दी. इस दौरान कटोरिया इंस्पेक्टर बबलू कुमार, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय, अपर थानाध्यक्ष सुभाष पासवान, सहायक निरीक्षक उपेंद्र तिवारी, प्रवेश कुमार चौधरी और रामनारायण बैठा भी मौजूद थे.

ऑनलाइन सट्टेबाजी का खेल ऐसे चलता था

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे लोटस-360 नामक वेबसाइट बनाकर ऑनलाइन सट्टा खिलवाते थे. इच्छुक व्यक्ति को अलग-अलग बैंक खातों में भुगतान करवाकर वेबसाइट की आईडी व पासवर्ड दिया जाता था. गेम में प्वाइंट के हिसाब से दांव लगता था, जिसमें जीतने पर पैसा मिलता था और हारने पर पैसा कंपनी के खाते में चला जाता था.

सट्टेबाजी के साथ अवैध हथियार भी बरामद

गिरफ्तार आरोपी CSP संचालक हैं जो इस ऑनलाइन सट्टेबाजी के धंधे में सक्रिय थे. पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी में बड़ी सफलता मिली. लोटस-360 ऐप के जरिए लोगों को बहलाकर सट्टे में निवेश कराया जाता था. पुलिस ने बरामद मोबाइलों की जांच की जिनमें ऑनलाइन सट्टे की आईडी भी पाई गई हैं.

ये भी पढ़े: CM नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का कल आखिरी दिन, इस जिले को मिलेगी करोड़ों की सौगात

गिरफ्तार आरोपियों पर केस दर्ज, जेल भेजे गए

कटोरिया थाना में कांड संख्या 49/25 के तहत बंगाल गैंबलिंग एक्ट 1867 की धारा 3-4 और आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी), 26 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में लेकर बांका जेल भेज दिया है.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन