एक वारंटी व एक मारपीट का अभियुक्त गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
एक वारंटी व एक मारपीट का अभियुक्त गिरफ्तार

बेलहर थाना क्षेत्र का मामला

विज्ञापन

बेलहर थाना क्षेत्र का मामला बेलहर. थाना क्षेत्र के एक वारंटी तथा एक मारपीट के अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त बनगामा गांव निवासी राजीव कुमार सिंह को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से ही गिरफ्तार किया. इसके विरुद्ध न्यायालय में चल रहे पूर्व के मामले में काफी दिनों से फरार रहने के कारण न्यायालय के द्वारा वारंटी जारी कर दिया गया था. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. वहीं दूसरा मारपीट मामले के अभियुक्त बेलहर गांव के मो. रियाज को पुलिस ने बेलहर थाना केस कांड संख्या 178/25 मामले के नामजद अभियुक्त होने के कारण गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. यह गिरफ्तारी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद के नेतृत्व में पुअनि गौतम कुमार, आदित्य कुमार एवं राजेश कुमार तथा पुलिस जवान के सहयोग से की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन