सांसद से मदद मांगने का वायरल ऑडियो चर्चा में

शनिवार की शाम एक ऑडियो सोशल साइट पर तेजी से वायरल हुआ. इस ऑडियो को लेकर चर्चा जोरों पर है
भागलपुर : शनिवार की शाम एक ऑडियो सोशल साइट पर तेजी से वायरल हुआ. इस ऑडियो को लेकर चर्चा जोरों पर है. ऑडियो में एक युवक जयपुर से अपने क्षेत्र के सांसद से राहत की मांग करता है, इस पर सांसद असमर्थता जताते हैं. फेसबुक पर यह ऑडियो किसी सुबोध आदित्य ने अपने वाल पर डाला है. ऑडियो में जयपुर से एक युवक भागलपुर जोन के एक सांसद को फोन करता है. फोन रिसीव करने पर राहत को लेकर बात होती है. सांसद कहते हैं कि उनके पास देने के लिए कुछ नहीं है. उन्होंने सरकार को एक करोड़ दे दिया है. आप सरकार से बात करें. इसके बाद युवक कहता है कि वह उसके क्षेत्र के सांसद हैं. इसलिए उन्हें फोन कर रहा है. इसके बाद सांसद आवेश में कहते हैं कि वह उन लोगों के वोट से सांसद नहीं बने हैं. इसके बाद फोन काट देते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










