Banka, दो महीने से वृद्धा पेंशन बंद, बुजुर्गों की बढ़ी परेशानी
Published by : MANISH KUMAR Updated At : 16 May 2026 11:44 AM
विज्ञापन
दो महीने से वृद्धा पेंशन बंद, बुजुर्गों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
पंजवारा बांका से गौरव कश्यप की रिपोर्ट,
क्षेत्र में बीते दो महीनों से वृद्धावस्था पेंशन की राशि नहीं मिलने से बुजुर्गों की परेशानी बढ़ गई है. पेंशनधारी लगातार ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन खाते में राशि नहीं आने से उन्हें मायूस लौटना पड़ रहा है.स्थानीय लोगों ने बताया कि अप्रैल और मई माह का पेंशन अब तक नहीं मिला है.इस कारण बुजुर्गों के सामने रोजमर्रा के खर्च चलाना मुश्किल हो गया है. खासकर दवा और जरूरी जरूरतों को लेकर उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के दौरान सरकार द्वारा वृद्धावस्था पेंशन राशि बढ़ाकर 1100 रुपये किए जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन वर्तमान में राशि का भुगतान नहीं होने से लाभुकों में नाराजगी है. कई बुजुर्गों ने बताया कि पेंशन ही उनकी आय का मुख्य साधन है, ऐसे में दो महीने से भुगतान नहीं होने से उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है.लाभुकों ने संबंधित विभाग से जल्द पेंशन राशि भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि उनकी परेशानियां कम हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










